कर्नाटक में चुनावी निष्पक्षता पर 91% लोगों का भरोसा, KMEA की रिपोर्ट में दावा

Must Read

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार की एक एजेंसी की हालिया स्टडी में दावा किया गया है कि राज्य के 91 प्रतिशत नागरिकों को भारत में होने वाले चुनावों की निष्पक्षता पर भरोसा है। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश लोगों का मानना है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाते हैं तथा ईवीएम मशीनें सटीक और विश्वसनीय परिणाम देती हैं।

यह अध्ययन कर्नाटक मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन अथॉरिटी (KMEA) द्वारा किया गया है, जिसे हाल ही में सार्वजनिक किया गया। रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावों में वोट चोरी को लेकर आरोप लगाए थे।

रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यह अध्ययन साफ तौर पर दिखाता है कि देश के नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है, जबकि कांग्रेस को लगातार संदेह बना रहता है। भाजपा का कहना है कि जनता का भरोसा लोकतंत्र की मजबूती का प्रमाण है।

वहीं कांग्रेस की ओर से इस रिपोर्ट को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह रिपोर्ट आगामी राजनीतिक बहसों में अहम भूमिका निभा सकती है और चुनावी प्रक्रिया को लेकर चल रही बयानबाजी को और तेज कर सकती है।

    Latest News

    नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 लाख रूपये कीमत के 8 किलो गांजा जप्त, 3 व्यक्ति गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त...

    सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त...

    More Articles Like This