उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 पुलिसकर्मीयो को किया गया सम्मानित

Must Read

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9 पुलिसकर्मीयो को किया गया सम्मानित

बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रहीं हैं, इसी क्रम में सामुदायिक सेवा एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित डायल-112 सेवा के माध्यम से जनता को सुविधाए उपलब्ध की जा रहीं हैं विगत महिनों से डायल-112 के माध्यम से नागरिकों द्वारा सहायता के लिए संपर्क करने पर कुछ पुलिस कर्मचारियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया हैं। जिनके उत्साहवर्धन हेतु त्रिवेणी परिसर जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर एएसपी महेश्वर नाग के द्वारा प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि डायल-112 संपूर्ण भारत में पुलिस विभाग का जन सहयोग के उद्देष्य से संचालित व्यवस्था हैं, जिसके माध्यम से जनता आपातकाल की स्थिति में 112 डायल कर पुलिस से संपर्क स्थापित कर सकती है। 112 में कॉल करने के पष्चात् संबंधित जिले में संचालित ईआरव्ही वाहनों को ऑनलाईन माध्यम से घटना की जानकारी दिये जाने पर वाहन में तैनात पुलिस कर्मचारी सहयोग हेतु कॉलर द्वारा बताये गये घटनास्थल पर पहुॅचता है और घटना के अनुरूप अपनी समझदारी से कार्यवाही करता है।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This