9 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

Must Read

9 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

भोपाल। मप्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, राज्य शासन चुनावों से पहले प्रशासनिक फेरबदल कर रहा है, अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेज रहा है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज सोमवार को भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है, इस सूची में उप सचिव और सचिव स्तर के 9 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है।

स्वतंत्र कुमार सिंह- सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, ललित कुमार दाहिमा- अपर सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, उमा माहेश्वरी- अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र, शिवम वर्मा- अपर आयुक्त, नगरी प्रशासन विभाग, कैलाश वानखेड़े- अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन विभाग, लोकेश कुमार जांगिड़- उप सचिव, पर्यावरण विभाग, काजल जावला- उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, काजल जावला को रोजगार गारंटी परिषद की भी जिम्मेदारी, आकाश सिंह- उप सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग, अभय सिंह ओहरिया- उप सचिव, गृह विभाग में तबादला किया गया है।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This