छत्तीसगढ़ में लोकसभा के लिए BJP की 7 समितियां मैदान में, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Must Read

7 BJP committees in the fray for Lok Sabha in Chhattisgarh

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद अब भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियाें को संचालित करने के लिए सात समितियां गठित कर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने समितियों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाकर लोकसभा की सभी 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के जिन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को विजय प्राप्त नहीं हुई, उन स्थानों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी की बढ़त बनाने की कार्य योजना भी तय की गई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठनात्मक तैयारियों में जुट गई है। सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर सभी लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य देकर दायित्व सौंपा जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों की बैठक में लगातार आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा हो रही है। लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अहम जिम्मेदारी सौंपकर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ जुटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, चुनाव सह प्रभारी डा. मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This