69 नेशनल फिल्म अवार्ड का हुआ आयोजन, साउथ के कलाकार को भी मिला सम्मान, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट……

Must Read

69th National Film Award was organized, South artist also got honour.

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हुए एक महीना हो चुका है। आज 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी विनर्स को ये अवॉर्ड दिया गया। इस फंक्शन के लिए आलिया भट्ट, पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन तीनों कैपिटल सिटी पहुंचे। तीनों ही स्टार्स को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे वहां मौजूद रहे। साथ ही अल्लू अर्जुन भी इस सेरेमनी का हिस्सा बने, वो पहले साउथ एक्टर हैं जिन्हें ये सम्मान मिला है।

इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकार वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म जगत में अपने योगदान के लिए उन्हें देश के सबसे बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें शॉल ओढ़ाया और साथ ही में अवॉर्ड दिया। इस मौके पर विज्ञान भवन में बैठे सभी दिग्गजों ने खड़े होकर तालियों से वहीदा का स्वागत किया, पूरा समां तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की बात करें तो इस बार इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया था, फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा। बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘एक था गांव’ को मिला है। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है. शूजीत सरकार की सरदार उधम ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है. RRR ने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता है. द कश्मीर फाइल्स को नरगिस दत्त अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस बार साल 2021 के लिए अवॉर्ड दिए जा रहे हैं।

ये है राष्ट्रिय अवॉर्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट:

बेस्ट मिशिंग फिल्म- बूम्बा राइड
बेस्ट असमी फिल्म- अनुर
बंगाली फिल्म- kalkokkho- House Of Time
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम
बेस्ट गुजराती फिल्म- लास्ट फिल्म शो
बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली
बेस्ट मैथिली फिल्म- समानांतर
बेस्ट मराठी फिल्म- एकदा काय जाला
बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
बेस्ट मितेलियन फिल्म- eikhoigi yum
बेस्ट उड़िया फिल्म- प्रतीक्षा
बेस्ट तमिल फिल्म- kadaisi vivasayi
बेस्ट तेलगु फिल्म- uppena
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR
बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट-RRR
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
बेस्ट लिरिक्स- कोंडा पोलम
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा द राइज
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी (प्रीतिशील सिंह डिसोजा)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम (वीरा कपूर)
बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी (संजय लीला भंसाली)
बेस्ट स्कीनप्ले-गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट डायलॉग राइटर- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट सिनमैटोग्राफी- सरदार उधम
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- श्रेया घोषाल
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- काल भैरव
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- छेल्लो शो
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पकंज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस-पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
बेस्ट डायरेक्शन- गोदावरी
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)
बेस्ट फीचर फिल्म – रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This