Friday, January 16, 2026

परिवार के 4 लोगों समेत 6 की मौत मैक्स ने ऑटो को टक्कर मारी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

बदायूं में तेज रफ्तार मैक्स (पिकअप) ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें पति-पत्नी और बेटा-बेटी यानी एक परिवार के 4 लोग शामिल हैं। सभी दिवाली मनाने नोएडा से बरेली अपने घर जा रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शव सड़क पर कई फीट दूर तक बिखर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसा दिल्ली हाईवे पर मुजरिया गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। DM निधि श्रीवास्तव ने बताया- हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। जबकि 5 घायल हैं।

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ऑटो में सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। किसी का सिर फूटा तो किसी का हाथ कट गया। थोड़ी देर में पुलिस एम्बुलेंस लेकर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

6 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। मरने वालों में 4 लोग बरेली के एक ही परिवार के हैं। इनकी पहचान कन्हाई, पत्नी कुसुम, बेटा कार्तिक और बेटी शीनू के रूप में हुई है। जबकि एक मृतक मिर्जापुर का रहने वाला था। पहचान अतुल के तौर पर हुई है। एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

 एक घायल ने बताया- हम लोग नोएडा में काम करते थे। सभी लोग दिवाली मनाने के लिए ऑटो बुक कर वहां से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 7 बजे ऑटो मुजरिया गांव के करीब पहुंचा। हाईवे पर रॉन्ग साइड से मैक्स आ रही थी, जिससे टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आई कार भी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में बरेली के भमोरा इलाके में रहने वाला कन्हई का पूरा परिवार खत्म हो गया। कन्हई हरियाणा के सोनीपत में परिवार संग रहकर मजदूरी करता था। वहां से दिवाली मनाने के लिए ये पहले दिल्ली आए। इसके बाद भीड़ के कारण बस नहीं मिली तो नोएडा से बदायूं के लिए ऑटो कर लिया। हादसे में कन्हई, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी की मौत हुई है।

Latest News

Aaj Ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Aaj Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 16 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक...

More Articles Like This