ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत.. 19 घायल.. हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Must Read

5 people died and 19 injured when a tractor-trolley overturned

मध्यप्रदेश के दतिया से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह 4 बजे ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगो की मौत हो गई। वहीं 19 लोग घायल हुए है।

आपको बता दें कि ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। मृतकों में 3 लड़की, 2 महिलाएं हैं। 3 मृतक एक ही परिवार के हैं। हादसा दुरसड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रॉली में सवार 40 लोग दीसवार गांव से रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। गांव से 7 ट्रैक्टर एकसाथ निकले थे, जिनमें से एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिर और पलट गया।

बता दें कि घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This