5 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, विधायक के फॉलो वाहन में हमला करने समेत 32 बड़े वारदातों में थे शामिल

Must Read

5 Maoists surrender, were involved in 32 major incidents including attack on vehicle following MLA

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही नक्सली आक्रामक होते दिख रही है। आए दिन नक्सलियों द्वारा आगजनी और आईईडी लगाने जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच नक्सलियों के आतंक को कम करने के लिए पुलिस द्वारा नक्सली उन्मूलन अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली। बताया जा रहा है, कि पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आपको बता दे कि बीजापुर विधायक के फॉलो वाहन में हमला करने समेत 32 बड़े वारदातों को अंजाम देने वाले 5 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। माओवाद संगठन में उपेक्षा और भेदभावपूर्ण व्यवहार से त्रस्त होकर बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में गंगालूर और भैरमगढ़ एरिया कमेटी के मिलिशिया कमांडर समेत डिप्टी कमांडर, मिलिशिया सदस्य और GRD के सदस्य शामिल है। आत्मसमर्पित माओवादियों के नाम: पायकु हेमला, गुड्डू ताती, सन्नू ताती, संतु पोटाम और सोनारू पोटाम. आत्मसमर्पित माओवादियों को शासन की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपए नगद प्रोत्साहन राशि दी गई है।

संवाददाता : धीरज मेहरा

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This