निक्की यादव हत्याकांड में आरोपी के पिता सहित 5 गिरफ्तार, साहिल और निक्की की शादी की तस्वीरें आई सामने

Must Read

निक्की यादव हत्याकांड में आरोपी के पिता सहित 5 गिरफ्तार, साहिल और निक्की की शादी की तस्वीरें आई सामने

देश की राजधानी दिल्ली में हुए निक्की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या के आरोपी साहिल ने निक्की से अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि दोनों की इस शादी से साहिल का परिवार खुश नहीं था और वो निक्की को रास्ते से हटाना चाहते थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों की शादी के सर्टिफिकेट भी बरामद कर लिए हैं।
मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शनिवार को निक्की की हत्या की साजिश के आरोप में साहिल के पिता वीरेन्द्र सिंह, भाई आशीष और नवीन के साथ ही उसके दोस्त अमर औऱ लोकेश को भी गिरफ्तार किया है। नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है।

अपराध शाखा के स्पेशल सीपी रविंदर यादव ने मीडिया को बताया, “पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान साहिल गहलोत से पूछताछ की गई। उसने अपना पूरा प्लान बताया और कहा कि निक्की की हत्या के बाद उसने अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को इसके बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद वे सभी साथ में शादी समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद सभी 5 सह-आरोपियों (पिता, दो चचेरे भाई, आशीष और नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) से पूछताछ की गई और उनकी भूमिका की पुष्टि और पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फ़िलहाल आगे की जांच चल रही है।”

पुलिस की अब तक की जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय निक्की यादव की हत्या उसके प्रेमी साहिल गहलोत ने मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंट कर की थी।साहिल ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि 9 फरवरी की रात निक्की उसके साथ थी जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद अपने दोस्त के ढाबे के फ्रीज में शव छिपाया। साहिल की दूसरी शादी उसी दिन थी। यानी वह प्रेमिका की हत्या करने के बाद शादी के मंडप में जा बैठा था।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This