कुएं में गिरने से 4 लोगों की हुई मौत,मचा हड़कंप

Must Read

कुएं में गिरने से 4 लोगों की हुई मौत,मचा हड़कंप

कोरबा: जिले के कटघोरा से खबर आ रही है की कुँए में गिरने से 4 लोगों की जान चली गई ।

जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना इलाके के जुराली के डिपरापारा में रहने वाला ग्रामीण घर के कुँए में अचानक गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पिता को बचाने उसकी बेटी भी कुँए में कूद गयी। इस दौरान पिता-पुत्री के कुँए से बाहर नहीं निकलने पर दो अन्य लोग नीचे उतरे लेकिन वे सभी भी बाहर नही आये और अंदर ही बेहोश होकर गिर गये। घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलवाया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This