धारदार हथियार से 4 लोगों की बेरहमी से की हत्या

Must Read

धारदार हथियार से 4 लोगों की बेरहमी से की हत्या

कर्नाटक के गडग जिले में शुक्रवार को धारदार हथियार से चार लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान कार्तिक बकाले (27), परशुराम (55), उनकी पत्नी लक्ष्मी (45) और उनकी बेटी आकांक्षा (16) के रूप में हुई है। सभी कोप्पल के निवासी थे। कार्तिक बकाले, बेटागेरी नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनंदा बकाले के बेटे थे।

गडग के एसपी बीएस नेमागौड़ा ने कहा कि शुक्रवार तड़के चार लोगों की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने के लिए तेज धार वाले हथियारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने आगे कहा कि हत्यारों ने पहले दरवाजा खटखटाया। जब पीड़ितों ने दरवाजा नहीं खोला तो वे बालकनी से घर में घुस गए। हत्यारों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This