Saturday, February 21, 2026

कार में लॉक हुए 4 बच्चों की मौत गुजरात में हुआ हादसा

Must Read

अमरेली ,गुजरात में अमरेली तालुका के रंधिया गांव में कार में दम घुटने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। चारों बच्चे कार में खेल रहे थे और इसी दौरान कार का गेट लॉक हो गया। गेट नहीं खुलने के चलते दम घुटने से सभी बच्चों की मौत हो गई।

गांव वालों से मिली जानकारी के मुताबिक, चारों बच्चों के माता-पिता मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। परिवार कुछ दिन पहले ही रंधिया गांव आया था। माता-पिता रोजाना की तरह दूसरे क्षेत्रों में मजदूरी करने गए थे। इनके चारों बच्चे (2 बेटियां और 2 बेटे) कार के पास खेल रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। अमरेली तालुका पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में डीवाईएपी चिराग देसाई ने बताया कि बच्चों में से एक के हाथ मकान मालिक भरतभाई मंदानी की कार की चाबी लग गई थी। इसी से बच्चों ने कार के गेट खोल और कार के अंदर ही खेलने लगे। इसी दौरान कार लॉक हो गई।शाम तक किसी भी भी बच्चों पर नजर नहीं गई।

जब शाम को माता-पिता घर लौटे तो बच्चों की तलाश की और चारों बच्चों के शव कार से मिले। चारों बच्चों के नाम सुनीता (7 साल) सावित्री (5 साल), कार्तिक (2 साल) और विष्णु (5 ासाल) हैं। फिलहाल तालुका पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Latest News

    21 February 2026 Horoscope : इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आ सकता है शादी का रिश्ता, जानिए आपकी राशि में क्या है...

    Horoscope मेष राशि – आज के दिन अविवाहित लोगों को शादी के लिए रिश्ता आ सकता है. जरूरी कार्य...

    More Articles Like This