गायत्री परिवार के 30 सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थामा

Must Read

गायत्री परिवार के 30 सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थामा

छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। केंद्रीय स्तर के नेता भी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। लेकिन सियासी सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि 30 आदिवासियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा से आए गायत्री परिवार के 30 आदिवासी सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इन सभी लोगों ने मंत्री कवासी लखमा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा है। बता दें कि कल भी 150 युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया था। सभी लोगों को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद सुनिल सोनी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

Latest News

*बरिडीह नहर में महिला की लाश मिली, पुलिस जुटी जांच में*

कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिडीह के नहर में एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई मिलने से इलाके...

More Articles Like This