अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की हुई मौत

Must Read

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की हुई मौत

कोरबा – जिला में रफ्तार के कहर ने 3 लोगों की जान ले ली। कोरबा के पाली और कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना पाली थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार चाचा-भतीजे की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं मृतक के बेटे को गंभीर चोट आई है। घायल युवक को चिंताजनक हालत में बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। वहीं दूसरी घटना में बाइक सवार युवक ट्रेलर की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

सड़क दुर्घटना का ये मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 58 वर्षीय नारायण सिंह के घर देवरी निवासी भतीजा राजा गोड़ आया हुआ था। सोमवार को नारायण सिंह अपने बेटे राजू और रिश्ते में भतीजा राजा गोड़ के साथ बाइक पर अपने गांव से कटघोरा की तरफ रवाना हुआ था। इसी दौरान ग्राम पुटा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। इस हादसे में वाहन चला रहे नारायण सिंह और भतीजा राज गोढ़ के सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं नारायण सिंह के बेटे राजू को गंभीर चोट आई। राहगिरों की मदद से घायल राजू सिंग गोड़ को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This