सड़क हादसे में हुई 3 लोगों की दर्दनाक मौत,आरोपी फरार

Must Read

सड़क हादसे में हुई 3 लोगों की दर्दनाक मौत,आरोपी फरार

नासिक के टिटवाला से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां साई पालकी लेकर शिर्डी जा रहे लोगों को घोटी-सिन्नर के पासएक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद कारचालक फरार हो गया। इस हादसे में दो मृतक चाचा और बड़े पिताजी के लड़के थे, यानी दोनों भाई थे।

इस घटना की जानकारी मिलते ही टिटवाला परिसर में मातम पसर गया। इसमें एक रविन्द्र पाटिल की भी मौत हो गई है। उनके परिवार में मां, पत्नी और दो बच्चे है। इस घटना के बाद परिवार में शोक पसर गया है। शिर्डी के लिए विभिन्न मंडलों की ओर से पालखी लेकर पैदल लोग जाते है। टिटवाला के मांडा परिसर का ये साईं सेवा मंडल है।

पिछले 22 वर्षो से ये लोग साई पालखी हर साल शिर्डी लेकर जाते है। इस बार भी पालखी लेकर मंडल के लोग शिर्डी के लिए निकले थे। इस दौरान घोटी से सिन्नर के बीच ये एक्सीडेंट हुआ। इस एक्सीडेंट में रविन्द्र पाटिल, भावेश पाटिल और साईराज भोईर की मौत हो गई तो वही सलमान पठाण घायल हुए है। गांव में इसकी जानकारी मिलते ही गांव में भी मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक़ इतने घंटे बीतने के बाद भी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। आरोपी को पकड़ने की मांग की जा रही है।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This