एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Must Read

एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार के सारण जिले के रसूलपुल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से वारकर हत्या कर दी। मृतकों में पिता और उनकी दो बेटी शामिल हैं। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में हत्या बता रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मामला धानाडीह गांव का है, जहां तारकेश्वर सिंह उर्फ झाबर सिंह अपने आवास की छत पर पत्नी और दो बेटियों के साथ सोए हुए थे। रात करीब दो बजे दो युवक पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। इसके बाद छत पर सो रहे तारकेश्वर सिंह और उनकी दो पुत्रियों चांदनी कुमारी और आभा कुमारी की ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मार डाला। वारदात के समय तीनों नींद में थे।तारकेश्वर सिंह की पत्नी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। वे भी इस हमले में घायल हो गई हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की। मृतक तारकेश्वर सिंह की पत्नी के बयान के आधार पर सुधांशु कुमार उर्फ रौशन और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This