गैस लीक होने के कारण 3 कर्मचारी आग से झुलसे,1की हुई मौत,2 गंभीर रूप से घायल

Must Read

गैस लीक होने के कारण 3 कर्मचारी आग से झुलसे,1की हुई मौत,2 गंभीर रूप से घायल

महासमुंद। खाना बनाते समय इंडियन गैस चिंवराकुटा के तीन कर्मचारी गैस लीक होने पर आग से झुलस गए। जिसमें एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस बड़ी घटना के बारे में न तो इस इलाके के किसी जननेता को खबर लगी और न ही किसी पत्रकार को। दफ्तर के लोगों ने गुपचुप तरीके से 21 अगस्त की रात मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। जिले की खाद्य निरीक्षक सुशीला गबेल ने ऐसे किसी हादसे की जानकारी से इंकार किया है।

इस संबंध में इंडियन गैस चिंवराकुटा के संचालक आकाश गुप्ता का कहना है कि कार्यालय में ही स्टाफ के लोगों के लिए अलग से किचन है। जहां गैस लिक था। पवित्र अपने दो साथियों के साथ रात्रि को खाना बनाने गए थे। इसी दौरान आगजनी की घटना घटी है। तीनों कर्मचारियों का कंपनी में इंश्योरेंस है। कंपनी की ओर से जो भी मुआवजा राशि बनेगी, दिलवा दी जाएगी। सिघोड़ा थाना प्रभारी उमेश वर्मा का कहना है कि इंडियन गैस डीलर के घर में खाना बनाते समय उनके तीन कर्मचारी गैस लीक होने पर झुलस गए। जिसमें से एक की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के दो कमरे को सील किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। घटनास्थल से टीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।

Latest News

घायल सांप को लेकर ईलाज कराने पहुंचे अस्पताल:सभी देखकर रह गए हैरान, डाॅक्टर ने दवा लगाया, रायगढ़ के एक घर में घायल मिला था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक घायल सांप को लेकर उसका ईलाज कराने...

More Articles Like This