सत्संग में अचानक मची भगदड़ से 27 लोगों की हुई मौत, हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

Must Read

सत्संग में अचानक मची भगदड़ से 27 लोगों की हुई मौत, हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से मंगलवार को एक दुःखद खबर आई है। यहां भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। अचानक मची भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। एटा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने इसकी पुष्टि की है। इस भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की खबर आई है। सभी को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद क़े सिकंदराराऊ थानाक्षेत्र के फुलरई गांव में भोले बाबा क़े सत्संग का आयोजन किया गया था। जैसे ही सत्संग खत्म हुआ, भीड़ ने बाहर निकलने की जल्दबाजी की। इसी जल्दबाजी में सत्संग में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाएं और बच्चे दब गए। इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। एटा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने 23 मौतों की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए।

इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This