Monday, September 1, 2025

दो दिन पहले 26 नक्सली ढेर, अब 22 ने किया सरेंडर, 6 पर था 11 लाख का इनाम

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर/बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 2 दिन पहले 26 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया, वहीं मुठभेड़ में मारे जाने के भय से अब 22 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। रविवार को बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए। हथियार डालने वालों में 6 नक्सलियों पर 11 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

जानकारी के मुताबिक, इनमें AOB (आंध्र ओडिशा बॉर्डर), TSC (तेलंगाना स्टेट कमेटी) समेत प्लाटून नंबर 9 और 10, गंगालूर एरिया कमेटी के हिरमागुंडा आरपीसी, पामेड़ एरिया कमेटी के कोंडापल्ली आरपीसी के सदस्य शामिल हैं।

दरअसल, बीजापुर में पुलिस और CRPF अफसरों के सामने पहुंचकर इन्होंने हथियार डाले हैं। सरेंडर करने वाले नक्सली पिछले कई सालों से माओवाद संगठन से जुड़कर काम कर थे। हत्या, लूट, आगजनी, IED प्लांट करना, जवानों को एंबुश में फंसाना, रेकी करना जैसे काम किया करते थे।

इनमें 5 नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए और एक पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

Latest News

कोरबा पुलिस का नशे और अवैध शराब पर बड़ा एक्शन, 15 दिनों में 646 लीटर अवैध शराब जब्त – 44 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा।' जिले में नशे और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की...

More Articles Like This