Friday, January 23, 2026

गोल्डन टेंपल में लड़की का सुसाइड उम्र 25 साल 7वीं मंजिल से लगाई छलांग

Must Read

अमृतसर ,पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल परिसर में स्थित बाबा अटल राय जी गुरुद्वारा साहिब की 7वीं मंजिल से लड़की ने छलांग लगा दी। लड़की सिर के बल नीचे गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और पुलिस महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है।

दरअसल, आज सुबह एक लड़की स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने आई थी। उसने माथा टेका या नहीं, यह तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसके बाद सुबह करीब 9.30 बजे वह इसी परिसर में स्थित गुरुद्वारा बाबा अटल राय जी की 7वीं मंजिल पर चढ़ गई। जहां से उसने छलांग लगा दी। कूदने के बाद जैसे ही लड़की नीचे गिरी तो वह खून से लथपथ थी।

गोल्डन टेंपल के मैनेजर विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की लड़की की उम्र करीब 25 साल है। वह आज सुबह 9.30 बजे माथा टेकने आई थी। इसके बाद उसने गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि वह अकेली आई थी या उसके साथ कोई और भी था। यह लड़की कौन है और कहां से आई है, इसका पता नहीं चल पाया है।

 लड़की की मौत की जानकारी मिलने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के शव की जांच की ओर उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वो कहां से आई थी और अकेली थी या उसके साथ कोई था। इसकी अभी जानकारी नहीं मिली है।

फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और उसके बाद उसे शिनाख्त के लिए मॉर्च्युरी में रखा जाएगा। इस दौरान गोल्डन टेंपल के सीसीटीवी कैमरे तलाशे जाएंगे, ताकि महिला के बारे में अधिक जानकारी मिल सके।

    Latest News

    CG Breaking News : दुर्ग में दर्दनाक घटना महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग

    CG Breaking News , दुर्ग |छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

    More Articles Like This