Sunday, January 18, 2026

24 फरवरी से बजट सत्र…21 मार्च तक होंगी 17 बैठकें:साय सरकार का दूसरा बजट होगा पेश

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में 17 बैठकें होंगी। साय सरकार का यह दूसरा बजट सत्र है। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रामेन डेका के भाषण से होगी।

इस दौरान सरकार राज्यपाल के ज्ञापन पर कृतज्ञता जताने का प्रस्ताव लेकर आएगी। अगले दिनों से उस पर चर्चा होनी है। इस सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस सत्र में ‘मोदी की गारंटी’ को लेकर बड़ी योजनाएं आ सकती हैं।

विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की अधिसूचना जारी की है।
विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की अधिसूचना जारी की है।

सरकार का पहला बजट 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का था

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला बजट 9 फरवरी साल 2025 में पेश किया था। प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का ये बजट पेश किया था, जो पूर्ववर्ती भूपेश सरकार से 22 फीसदी ज्यादा थी।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का यह बजट ‘GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस्ड बताया था। वित्त मंत्री चौधरी ने अपने बजट के दौरान कहा था कि, GYAN के माध्यम से गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी से आर्थिक विकास होगा।

Latest News

*सक्ती: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पटवारी शेरसिंह राठिया निलंबित*

सक्ती, 17 जनवरी 2026//धान खरीदी वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This