भूस्खलन व बा‎रिश के कारण 21 लोगों की मौत,10 लोग लापता

Must Read

भूस्खलन व बा‎रिश के कारण 21 लोगों की मौत,10 लोग लापता

दक्षिण कोरिया में इन ‎दिनों भारी बारिश का दौर चल रहा है। यहां भूस्खलन व बा‎रिश के कारण 21 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। सुरक्षा कार्य में जुटे हुए अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि अभी भी 10 लोग लापता हैं और नौ अन्य घायल हो गए, ‎जिनका इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा मौतें दक्षिण-पूर्वी प्रांत उत्तरी ग्योंगसांग से हुईं, जहां भूस्खलन और मकान ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई।

हालां‎कि अभी मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सरकारी एजेंसियां देशभर में हुई क्षति का आकलन कर रही हैं। ‎मिली जानकारी के अनुसार गोएसन बांध के ओवरफ्लो होने के कारण केंद्रीय काउंटी गोएसन के लगभग 6,400 निवासियों को निकाला गया है। बांध के पास स्थित कई निचले गांवों में जलभराव हो गया और गांवों को जोड़ने वाली सड़कें और पुल टूट गए, जिससे कुछ निवासी अपने घरों में ही फंस गए।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This