करंट लगने से 2 की मौत,5 से अधिक घायल
महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार को अंबेडकर जयंती रैली के बाद घर लौट रहे कई लोग करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है और पांच से अधिक लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब कई लोग अंबेडकर जयंती रैली के बाद लौट रहे थे उसी वक्त विरार इलाके में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 से अधिक घायल हो गए। डीसीपी और विरार पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।