दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को बाहर निकालते समय इंजीनियर समेत 2 की हुई मौत
राजस्थान में कोटा के चंबल नदी तट पर दुनिया की सबसे बड़ी घंटी को बाहर निकालते समय एक इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
रविवार को एक मजदूर के साथ बॉक्स पर खड़े कास्टिंग इंजीनियर देवेन्द्र आर्य करीब 35 फीट की ऊंचाई से गिर गये। दोनों को कोटा के तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
कुन्हाड़ी थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि घटना उस समय हुई जब मोल्ड बॉक्स से घंटी निकालने का काम चल रहा था। दोपहर तीन बजे इंजीनियर देवेन्द्र आर्य और मजदूर छोटू बक्से से घंटी निकालने का काम कर रहे थे। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से घंटी को हटाया जा रहा था। अचानक सबसे ऊपरी गार्डर (लोहे का जोड़) हाइड्रोलिक मशीन से छूते ही फिसल गया और तीन टुकड़ों में टूट गया।