2 भाई को ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला:जमीन विवाद में 4 भाइयों समेत 9 लोगों ने लाठी-डंडे से पीटा; खेत गए थे दोनों

Must Read

मुंगेली.मिली जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त को भागबली पाटले और वकील पाटले खेत में काम करने गए थे। इस दौरान जमीन विवाद में रंजिश रखने वाले 4 भाई, उनकी पत्नियां और बेटे पहले से घात लगाए बैठे थे। दोनों भाई खेत से काम के बाद जैसे सड़क पर आए। आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों घायल हो गए।

मुंगेली पुलिस ने हत्या में शामिल 3 महिला, एक नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने दोनों भाई भागबली पाटले और वकील पाटले पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। भागबली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकील पाटले की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हमले में परिवार के कुछ सदस्य भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

*नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार*

मुंगेली ASP पंकज पटेल ने सोमवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुधवारा निवासी तोरण पाटले के 7 बेटे हैं। इसमें भागबली पाटले, वकील पाटले, केजू पाटले, माखन पाटले, रामबलि पाटले, कौशल पाटले और नरेंद्र पाटले हैं।

इसमें भागबली पाटले, वकील पाटले और कौशल पाटले एक पक्ष के हैं, जबकि दूसरे पक्ष में केजू पाटले, गाखन पाटले, रामबलि पाटले और नरेंद्र पाटले हैं।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 4 भाइयों ने मिलकर अपने 2 सगे भाइयों को मार डाला।

मुंगेली ASP ने बताया कि भागबली पाटले पक्ष और केजू पाटले पक्ष में जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। ये विवाद इतना बढ़ा कि केजू पाटले पक्ष ने दूसरे पक्ष के अपने ही भाइयों को मारने की साजिश रची। इसमें 4 भाई, उनकी पत्नियां और बेटा भी शामिल था, जो नाबालिग है।

मुंगेली ASP ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने गांव और इनके छिपने के ठिकानों पर छापेमारी की। गांव को पुलिस ने सभी तरफ से घेरकर रखा था, ताकि आरोपी भाग न पाएं। फास्टरपुर थाना प्रभारी कार्तिकंश्वर जांगड़े की टीम ने आरोपी केजूराम पाटले, चित्रलेखा पाटले, रजनी पाटले, मिनाक्षी पाटले और माखन के नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है।

ASP ने बताया कि 4 आरोपी अभी फरार हैं। उसमें माखन पाटले, रामबलि पाटले, और नरेंद्र पाटले और एक महिला पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं गंभीर रूप से घायल कौशल पाटले और वकील पाटले की पत्नी संतोषी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज चल रहा है। खतरे से बाहर हैं।

ASP ने बताया कि 4 आरोपी अभी फरार हैं। उसमें माखन पाटले, रामबलि पाटले, और नरेंद्र पाटले और एक महिला पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं गंभीर रूप से घायल कौशल पाटले और वकील पाटले की पत्नी संतोषी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनका इलाज चल रहा है। खतरे से बाहर हैं।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This