17 वर्षीय किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या की

Must Read

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या की

कोरबा – बालको थाना के तहत लालघाट बस्ती में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतका का नाम सुमित्रा पांडेय है, जिसने अपने ही घर पर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि सुमित्रा शादी-पार्टियों में वेटर का काम करने जाया करती थी। गुरुवार की सुबह वह वेतन लेने जाने के नाम पर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। चिंतित पिता सुमित्रा की तलाश में उसकी सहेली के घर पहुंचा, जहां सुमित्रा मौजूद थी। पिता ने उसे घर आने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। काफी जिद करने के बाद सुमित्रा घर लौटी और खुद को कमरे में बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गई।

मृतका के पिता चंद्रिका प्रसाद पांडे से पूछताछ के दौरान बात सामने आई है कि प्रेम प्रसंग के कारण सुमित्रा ने खुद को फांसी के फंदे पर लटकाया है। सुमित्रा का अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड के साथ प्रेम प्रसंग था इसी बात को लेकर सहेली से उसका विवाद भी चल रहा था। उसकी सहेली ने आकर घमकी भी दी थी कि अपनी बेटी को संभाल लो।

पिता ने बताया कि घर से पेमेंट लेने के बहाने निकली थी और सहेली के घर गई थी रात भर वापस नहीं आई सुबह जाकर किसी तरह उसे मनाकर घर लाया और उसने ये घातक कदम उठा लिया। बहरहाल घटना की जानकारी बालको थाना पुलिस को दी गई है, जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This