इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की हुई मौत,अन्य घायल

Must Read

इमारत में भीषण आग लगने से 15 लोगों की हुई मौत,अन्य घायल

पूर्वी चीन के जिआंग्सु प्रांत की राजधानी नानजिंग से भीषण आग की खबर आ रही है। यहां इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 44 घायल हो गये हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार चल रहा है।

आपको बता दें कि घटना शुक्रवार सुबह लगभग 4:39 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंच गई थी। जो आग पर काबू पर पाने में लगी रही।

फायर ब्रिगेड की टीम काफी मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पा लिया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी, जहां बिजली का उपकरण रखा हुआ था। आगे की जांच चल रही है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This