12 साल की बच्ची हुई हैवानियत की शिकार

Must Read

12 साल की बच्ची हुई हैवानियत की शिकार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में 12 साल की एक बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार करने का झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। खून से लथपथ रेप की शिकार बच्ची बिना कपड़ों के उज्जैन की गलियों में घंटों भटकती रही। लोगों से मदद मांगती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह किसी तरह अपने तन को ढंकने की कोशिश करते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाती दिख रही है। बाद में उसे महाकाल थाना क्षेत्र के बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा के पुलिस उठाकर अस्पताल ले गई। पुलिस ने अब पूरी घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।

बच्ची को जब अस्पताल ले जाया गया तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हुई। बालिका के प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटों के निशान हैं। बालिका ढाई घंटे तक अर्ध अवस्था में एक कॉलोनी से दूसरे कॉलोनी तक भटकती रही। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुछ लोग उसे भटकते हुए देखते हैं लेकिन मदद के लिए आगे नहीं आते। अधिक खून बह जाने की वजह से उसकी स्थिति नाजुक हो गई थी। बच्ची को इंदौर रेफर किया गया, जहां उसे खून चढ़ाया गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। बालिका उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की बताई जा रही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्ची उज्जैन कैसे पहुंची और किसने उसके साथ हैवानियत की।

Latest News

मध्य प्रदेश में रची गई बड़ी साजिश, आर्मी की स्पेशल ट्रेन के सामने रखे गए 10 डेटोनेटर

नेपानगर: मध्य प्रदेश के नेपानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना की स्पेशल...

More Articles Like This