पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर , पूर्व पार्षद समेत 12 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Must Read

पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर , पूर्व पार्षद समेत 12 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर के एक दर्जन पूर्व पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर लिया। उनके साथ भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा, पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ विशेष तौर पर मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक पूर्व पार्षद राधिका पाठक, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया, पूर्व पार्षद मंजीत टीटू समेत सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल का पुरा ग्रुप भाजपा में आ गया।

आपको बता दें कि सांसद सुशील रिंकू व विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद जालंधर में यह तय हो गया था कि इनके ग्रुप के पूर्व पार्षद भाजपा ज्वाइन करेंगे।

इसे लेकर जालंधर के 12 पूर्व पार्षदों की शहर के बाहर मीटिंग रखी गई थी, जिसके बाद उक्त सभी पार्षद दिल्ली रवाना हो गए थे। आज ये सभी भाजपा में शामिल हो गए।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This