आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 2 बजे जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों कक्षाओं के परिणाम आज जारी होंगे। क्योंकि पुस्तकों का मूल्यानकन लगभग पूरा हो चुका है। बोर्ड की तरफ से बोर्ड की अधिकारिक साइड पर छात्रों के नम्बर अपडेट किए जा रहे हैं। नंबर अपडेट करने के बाद जल्द ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परिणाम जारी होंगे।