पहाड़ियों पर बनेगी भगवान बुद्ध की 100 मीटर ऊंची सोने की मूर्ति

Must Read

पहाड़ियों पर बनेगी भगवान बुद्ध की 100 मीटर ऊंची सोने की मूर्ति

कंबोडिया के अरबपति कोन्‍ग देश में 30 मंजिला महात्‍मा बुद्ध की सोने की एक प्रतिमा बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कंबोडिया के पर्यटन क्षेत्र के बिजनेस टायकून सोक कोन्‍ग ने अपने उस मिशन की जानकारी दी है जिसके बाद अमेरिका भी इस देश से पीछे हो जाएगा। कोन्‍ग के लिए यह एक अति महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट होगा। कोन्‍ग का मकसद दुनिया में महात्‍मा बुद्ध की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण करना है। यह प्रतिमा देश की कैमपॉट के बाहरी इलाके में होगी। कोन्‍ग का कहना है कि अगर सबकुछ प्‍लान के मुताबिक हुआ तो 100 मीटर लंबी यह प्रतिमा देश के दक्षिणी हिस्‍से में गौरवशाली पल को लेकर आएगी।

यह प्रोजेक्‍ट 34 मिलियन पौंड यानी 3000 करोड़ रुपए से ज्‍यादा का होगा। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन की तरफ से इसे मंजूरी दे दी गई है। हुन सेन को यह प्‍लान काफी प्रभावी लगा और उन्‍होंने इसे तुरंत ही ग्रीन सिग्‍नल दे डाला। हुन सेन की मानें तो यह प्रतिमा खेमेर संस्‍कृति का प्रदर्शन करेगी। कोन्‍ग ने अपने इस प्‍लान की झलक महात्‍मा बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा की तस्‍वीरों के जरिए दी है। जो फोटोग्राफ उन्‍होंने दिखाई हैं, उनसे साफ नजर आ रहा है कि सोने के बुद्ध एक मंदिर के जरिए पूरे देश की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रतिमा को बोकोर पहाड़‍ियों पर बनाया जाएगा।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This