Friday, January 16, 2026

जयपुर में RSS से जुड़े 10 लोगों को चाकू घोंपा:मंदिर में जागरण के दौरान हमला; गुस्साए लोगों ने दिल्ली-अजमेर हाईवे जाम किया

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जयपुर के एक मंदिर में जागरण में गुरुवार रात चाकूबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े 10 लोग घायल हो गए। ​​​​घायलों को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। हमले से गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाईवे को भी जाम कर दिया। पुलिस ने समझाइश के बाद रात करीब डेढ़ बजे जाम खुलवाया।

करणी विहार पुलिस के अनुसार इलाके के मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार रात 10 बजे जागरण का प्रोग्राम था। इसके बाद प्रसाद की खीर बांटी जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले पिता नसीब चौधरी और बेटे भीष्म चौधरी ने प्रोग्राम को लेकर आपत्ति जताई। कहासुनी के दौरान ही उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया और चाकू से हमला कर दिया।

वह मंदिर, जहां पर गुरुवार रात को जागरण का कार्यक्रम था।
वह मंदिर, जहां पर गुरुवार रात को जागरण का कार्यक्रम था।

 लोगों का कहना था कि हमारा शांतिपूर्ण प्रोग्राम चल रहा था। जबरन स्थिति को बिगाड़ा गया और चाकूबाजी की गई। मौके पर रात को ही अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और समझाइश की गई। हमला करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

करणी विहार थाने के बाहर रात करीब 2 बजे तक भीड़ जुटी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की समझाइश से मामला शांत हुआ।
करणी विहार थाने के बाहर रात करीब 2 बजे तक भीड़ जुटी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की समझाइश से मामला शांत हुआ।

 हमलावरों ने चाकू से लोगों के पेट और छाती पर वार किए हैं। घायलों में शंकर बागड़ा, मुरारीलाल, राम पारीक, लाखन सिंह जादौन, पुष्पेंद्र और दिनेश शर्मा सहित अन्य का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाने का भी घेराव किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह मौके पर शांति है और मामले की जांच की जा रही है।

एसएमएस अस्पताल में भर्ती चाकूबाजी में घायल लोग।
एसएमएस अस्पताल में भर्ती चाकूबाजी में घायल लोग।
हमलावर नसीब चौधरी के घर में लोगों ने रात को पथराव कर दिया था। पथराव में कार के कांच टूट गए थे।
हमलावर नसीब चौधरी के घर में लोगों ने रात को पथराव कर दिया था। पथराव में कार के कांच टूट गए थे।

 एडिशनल कमिश्नर (फर्स्ट) ने बताया- मंदिर परिसर में लगे CCTV फुटेजों को खंगाला जा रहा है। फुटेज में मंदिर परिसर में नसीब चौधरी और उसका बेटा भीष्म चौधरी नजर आ रहे हैं। मंदिर परिसर में घुसते समय भीष्म चौधरी के हाथ में चाकू और लाठी दिखाई दे रही है। समझाइश के दौरान हथियार लेकर पहुंचने की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है। पिता-पुत्र के साथ ही एक महिला भी मंदिर में दिखाई दे रही है। महिला की भी भूमिका के बारे में जानकारी की जा रही है।

स्थानीय भाजपा ने कहा- असामाजिक तत्वों ने लंबे समय से मंदिर परिसर में कब्जा कर रखा था। ऐसे में अब हम लोग यही मांग कर रहे हैं कि प्रशासन न सिर्फ मंदिर परिसर से अवैध अतिक्रमण को हटाए। बल्कि, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Latest News

RPF In Action : उदयपुर में रेल सुरक्षा पर हमला, चलती ट्रेन पर पथराव से तीन यात्री घायल

RPF In Action , उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर...

More Articles Like This