Friday, January 23, 2026

हादसे में 10 की मौत सड़क पर बिखरी लाश ऑटो पलटा तो तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

Must Read

हरदोई में डीसीएम (ट्रक) ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 5 गंभीर हैं। मरने वालों में 6 महिलाएं और 2 बच्चे भी हैं।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो उछलकर दूर जा गिरा। पूरी छत उड़ गई। अंदर बैठी सवारियां बाहर आ गिरीं। सड़क पर लाशें बिखर गईं। हादसा बुधवार दोपहर बिलग्राम थाना के रोशनपुर गांव के पास हुआ।

पुलिस का कहना है- ऑटो बिलग्राम की तरफ जा रहा था। अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया, तभी सामने से आ रहे डीसीएम ने ऑटो को रौंद दिया। घटना के बाद डीसीएम चालक भाग गया।

7 की मौके पर मौत हो गई। 8 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया।

SP नीरज कुमार जादौन ने बताया- दोपहर 12.30 बजे हादसे की सूचना मिली। मैं मौके पर पहुंचा। घायलों को अस्पताल भिजवाया। ऑटो में 15 लोग सवार थे। इस वजह से हादसा हुआ। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है- ऑटो में 15 सवारी थी। वह बहुत तेजी के साथ जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर पलट गया। सामने से आ रही डीसीएम ने उसे रौंद दिया। काफी दूर तक ऑटो घिसटता चला गया। रोड पर खून ही खून था। इतना भयानक हादसा देखकर हम लोग कुछ समझ नहीं पाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मरने वालों छोटे-छोटे बच्चे भी थे।

हादसे में घायल संजय ने बताया- वह माधोगंज से ऑटो में बिलग्राम जाने के लिए बैठा था। रोशनपुर के पास सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए ऑटो को रौद दिया। ऑटो में मेरा दोस्त और भतीजा था। वह भी घायल हैं। हम लोग बीच में बैठे थे, इसलिए बच गए। जब हादसा हुआ तो कुछ समझ ही नहीं आया। थोड़ी देर बाद चारों तरफ लाशें ही लाशें थीं। हम भी सड़क पर पड़े थे।

घायलों में संजय निवासी पहुतेरा, रमेश निवासी अल्लीगड़ थाना बिलग्राम, विमलेश निवासी सर्रा सफरा, आनंद निवासी पहुतैरा शामिल हैं। अभी एक घायल की पहचान नहीं हो पाई। हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। अफसरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।

    Latest News

    Petition against Reliance Jio : कोर्ट परिसर में नेटवर्क गायब, आकाश–ईशा अंबानी बने याचिका में पक्षकार

    Petition against Reliance Jio पानीपत। अक्सर लोग खराब मोबाइल नेटवर्क की शिकायत कस्टमर केयर से करते हैं, लेकिन पानीपत...

    More Articles Like This