Sunday, February 22, 2026

नक्सल संगठन में सक्रिय 1 नक्सली के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण

Must Read

संवाददाता धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति-संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 1 नक्सली सदस्य के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा मे जुड़ने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सुकमा में निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पित नक्सली को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।

    Latest News

    जांजगीर-चांपा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार को घेरा

    जांजगीर-चांपा: कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव कर विष्णु देव साय सरकार पर साधा निशाना, किसान-मजदूर विरोधी नीतियों का लगाया आरोपजांजगीर-चांपा...

    More Articles Like This