1.25 crore women benefited from Mukhyamantri Ladli Behan Yojana
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर किए।
इसके बाद उन्होंने लाडली बहनों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत, अभिनंदन किया। शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में कहा कि लाड़ली बहना योजना में इस समय 1,000 रुपये डाल रहा हूं। जल्द ही इसे बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह कर दूंगा।
सीएम चौहान ने कहा कि अभी इंतजाम हुआ है तो 1,000 रुपए प्रतिमाह किया जा रहा है। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपए प्रतिमाह तक ले जाया जाएगा । योजना परिपक्व होने पर 2,000 से 2,250, 2,250 से 2,500, 2,500 रुपये से 2,750 और 2,750 रुपये से 3,000 रुपये कर दिया जाएगा।
सीएम ने कहा कि आज ही खातों में पैसा आ जाए। कई महिलाओं के खातों में कल जाएगा, प्रोसेस में देर लगती है। इस वजह से कल-परसों तक इंतजार करना होगा। ट्रांजेक्शन फेल हुआ तो चिंता करने की बात नहीं है उसे भी जांच-पड़ताल के बाद ठीक करवा दिया जाएगा। लेकिन सभी बहनों को लाभ अवश्य मिलेगा।