सूरजपुर/26 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 01 मार्च 2026 समय 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक किया जायेगा।
जिला सूरजपुर अंतर्गत रामानुजनगर, प्रतापपुर, प्रेेमनगर, भैयाथान एवं सूरजपुर में प्रवेश चयन परीक्षा के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत संस्थाओं को परीक्षा केन्द्रों का निर्धारित किया गया है।
उक्त प्रवेश चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट https:\\eklavya.cg.nic.in\Admit-Card-Login से आवेदन को डाउनलोड कर प्राप्त कर सकते है।
Must Read
