Getting your Trinity Audio player ready...
|
जगदलपुर। आगामी होली त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से बस्तर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए जगदलपुर शहर के वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में कई पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
गिरफ्तार किए गए वारंटी
पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है:
- हरिराम कश्यप (35 वर्ष) – निवासी कालीपुर अटल आवास, जगदलपुर
- समीर नाग (22 वर्ष) – निवासी महारानी वार्ड, जगदलपुर
- सुमित शेट्टी (19 वर्ष) – निवासी कालीपुर अटल आवास, जगदलपुर
पुलिस की सतर्कता से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।