सूरजपुर: ग्राम पंचायत बसदेई में BSNL टावर का नेटवर्क ठप, सिम धारकों में बढ़ी परेशानी

Must Read

सूरजपुर। ग्राम पंचायत बसदेई में बीएसएनएल द्वारा लगाए गए टावर में नेटवर्क की समस्या के कारण स्थानीय सिम धारकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले महीने शिकायत के बाद नेटवर्क चालू किया गया था, लेकिन तब भी बीच-बीच में नेटवर्क गायब होता रहा। शनिवार रात से यह नेटवर्क पूरी तरह ठप है और अब तक बहाल नहीं हुआ है।

स्थानीय सिम धारकों ने अब इस मामले की शिकायत मुख्य महाप्रबंधक, भारत संचार निगम, सर्कल खम्हारडीह, रायपुर से करने का निर्णय लिया है। यूजर्स इसके लिए पहले से ही तैयार हैं। अब यह देखना बाकी है कि शिकायत के बाद नेटवर्क बहाल होगा या स्थिति जस की तस बनी रहेगी।

    Latest News

    Free Job Camp 2026 : जॉब अलर्ट 9 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

    Free Job Camp 2026  , कोरिया — जिला कोरिया के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा...

    More Articles Like This