रायपुर के साइंस कॉलेज में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे के शर्ट भी फाड़े। बताया जा रहा है कि मारपीट ABVP के सदस्यता अभियान के दौरान हुई। ABVP की शिकायत पर NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR हुई है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ABVP के कार्यकर्ता साइंस कॉलेज पहुंचे थे। वे स्टूडेंट्स से बातचीत कर सदस्यता अभियान चला रहे थे। अभियान का NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनका आरोप था कि सदस्यता अभियान के बहाने में छात्र-छात्राओं से जबरन वसूली की जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई।
इस दौरान देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बहसबाजी धक्का-मुक्की में बदल गई। दोनों पक्ष एक दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 12-13 लड़के एक दूसरे को घेरकर पीट रहे हैं। मारपीट में दो-तीन लड़कों की शर्ट भी बुरी तरह फट गई। वहीं कुछ लड़कों के हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं।
मामले को लेकर ABVP रायपुर महानगर सहमंत्री सुजल गुप्ता ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से सदस्यता अभियान के लिए स्टूडेंट से बातचीत कर रहे थे। NSUI कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। हमने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उनके गुंडई का हमने भी कड़ा जवाब दिया है।
मारपीट को लेकर NSUI जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने कहा कि ABVP के कार्यकर्ता कॉलेज में जबरन स्टूडेंट्स को संगठन का मेंबर बना रहे थे। मेंबरशिप के बहाने पैसे वसूल रहे थे। NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इसके बाद उन्होंने मारपीट की और थाने में फर्जी FIR दर्ज कराई। इसका विरोध करते हैं। प्रशासन आरोपियों का साथ दे रही है।
NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR की खबर मिलते ही NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। थाने के बाहर रात 1 बजे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान ASP, CSP और करीब 4 थानों के TI मौजूद थे। इस दौरान जमकर नारेबाजी होती रही।
नीरज पांडेय ने कहा कि पुलिस ने ABVP की शिकायत पर NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। हमारे घायल कार्यकर्ताओं ने शिकायत दी तो केवल जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। ये सरकार के दबाव में एकतरफा कार्रवाई है।
रायपुर पश्चिम ASP दौलत राम पोर्ते ने कहा कि मामले में एक पक्ष की शिकायत पर जांच करने के बाद FIR दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष ने भी हमें शिकायत दी है। उस पर भी जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर के टैगोर नगर में सोमवार रात एक बिल्डर के घर घुसकर आधा दर्जन युवकों ने परिवार वालों पर लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया। जब आस-पास के लोग बीच-बचाव करने आए तो आरोपी भाग निकले। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग देर शाम सिटी कोतवाली पहुंचे और थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रायपुर में सड़क हादसे में घायल की मदद करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा है। ऑन ड्यूटी पुलिसवालों से मारपीट की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। ये पूरा मामला नवापारा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का है।