Friday, February 27, 2026

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Must Read

सक्ती, 05 नवंबर 2025। कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कार्रवाई में कुल 4 प्रकरण दर्ज कर 27 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर सूचना पर नंदेलीभांठा व किरारी गांव में छापेमारी कर एस. कुमार उरांव, तरुण यादव, पंचराम टंडन और शांति टंडन से शराब जब्त की गई। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम के विष्णु कौशिक, परसराम कहरा, भारती यादव और नगर सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Latest News

    Ruckus In JNU : छात्रों के ‘लॉन्ग मार्च’ में हिंसा, पुलिस पर पत्थर और जूते फेंके; कई पुलिसकर्मी घायल

    नई दिल्ली | जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) एक बार फिर रणक्षेत्र बन गई। गुरुवार दोपहर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (JNUSU) द्वारा...

    More Articles Like This