Tuesday, February 24, 2026

शारदा विहार में राधा–कृष्ण मंदिर का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Must Read

कोरबा। शारदा विहार, मुड़ापार स्थित राधा–कृष्ण मंदिर में आज मंदिर का स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

मंदिर के पुजारी हेतराम यादव के सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में कुमार यादव, महत्तर यादव, करमहा यादव, रूपेश यादव, अभिलाष यादव, सोमेश यादव, चंचल यादव, मानविक यादव, आशी यादव सहित समस्त यादव बंधु एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने भगवान राधा–कृष्ण की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This