Thursday, January 22, 2026

विधायक श्री किरण देव ने नवरात्रि के अवसर पर पदयात्री सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया

Must Read

जगदलपुर, 22 सितम्बर 2025/ नवरात्रि पर्व के पहले दिन विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने बस्तर में विभिन्न पदयात्री सेवा केंद्रों का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया। इन केंद्रों का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों को निःशुल्क सेवाएँ प्रदान करना है।
नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठन और व्यावसायिक संगठन मिलकर पदयात्रियों के लिए सेवा केंद्र स्थापित करते हैं। इसी क्रम में श्री किरण देव ने जिया डेरा में आंध्र समाज और तितली गार्डन, डिमरापाल एवं केशलूर में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा संचालित सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री किरण देव ने छत्तीसगढ़ और बस्तर के निवासियों को नवरात्रि और बस्तर दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पदयात्री सेवा केंद्रों में सेवा कार्य करने वाले सभी संगठनों और लोगों की सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री श्याम सोमानी और अन्य प्रमुख पदाधिकारी श्री पुखराज बोथरा, श्री पी जयंत राव नायडू, श्री यशवर्धन राव, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री विमल बोथरा, श्रीबी जयराम और श्री रोशन झा भी उपस्थित थे।

    Latest News

    शासकीय विद्यालय करीतगांव में ‘युवा दौड़’ का आयोजन

    जगदलपुर, 22 जनवरी 2026/ जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव में बुधवार 21 जनवरी को...

    More Articles Like This