Thursday, January 22, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के तहत हेलमेट, सीटबेल्ट जागरूकता रैली

Must Read
 आज दिनांक 02.01.2026 को पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा की अगुआई में सड़क सुरक्षा माह 2026 अंतर्गत हेलमेट, सीटबेल्ट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री योगेश देवांगन रैली में पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के साथ सम्मिलित रहे।
जगदलपुर शहर के मुख्य चौक-चौराहा कोतवाली चौक, एस.बी.आई.चौक, महावीर चौक, मिताली चौक नावेल्टी चौक, गोल बाजार चौक, गुरू गोविन्द सिंह चौक, कोर्ट तिराहा, लाल चर्च तिराहा, चांदनी चौक, शहीद पार्क तिराहा, झंकार टाकिज रोड़ से होकर यातायात शाखा आकर समाप्त हुई।
यातायात हेलमेट, सीटबेल्ट जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्यः-
ऽ यातायात जागरूकता रथ द्वारा लगातार आम जनता को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करना।
ऽ बैनर पोस्टर के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने आम जनता से अपील।
ऽ दुर्घटना में चोट से बचाव हेतु दोपहिया वाहन चालन करतें समय हेलमेट पहनने की अपील।
ऽ बिना सीटबेल्ट चार पाहिया वाहन नही चलाने पर जोर।
ऽ यातायात नियमों का सदैव पालन करने व अन्य को जागरूक करना।
पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा ने आम नागरिकों से अपील की है, कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सदैव दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट लगावे। शराब का सेवन कर कभी भी वाहन चालन न करे। तीन सवारी कभी यात्रा न करे। वाहन चलाते समय ओवर स्पीड व ओवर टेक करने से बचे। सदैव यातायात नियमों का पालन करे।
आज के इस कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री लक्ष्मण पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री दीपमाला कुर्रे, उप पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री संगम राम, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष जैन, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री मधुसूदन सिंह नाग के अलावा जिला मुख्यालय के सभी थाना प्रभारी एवं अन्य यातायात स्टाफ के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ, व अन्य थाना/रक्षित केन्द्र से आये स्टाफ शामिल रहे।
‘‘हेलमेट-सीटबेल्ट के साथ सफर सुरक्षित सफर’’
    Latest News

    *जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र – कांग्रेस*

    कांग्रेस ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने और उनके साथ हुए...

    More Articles Like This