बस्तर संभाग मुख्याल जगदलपुर नगर के राजीव भवन में सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।हजारों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की मौजूदगी में ये कार्यक्रम हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नव नियुक्त शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ल को पद, गोपनीयता, पार्टी हित और जनहित में कार्य करने की शपथ दिलाई।
दीपक बैज ने कहा कि बस्तर जिला आदिवासी बहुल जिला है, जहां आदिवासी समाज की हमेशा मजबूत भागीदारी रही है।इस बार पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन और व्यापक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्त्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर ऐसे व्यक्ति को दायित्व देने का विचार किया जो युवाओं और वरिष्ठ नेताओं में सामंजस्य बिठा सके। गहन चर्चा के बाद प्रेम शंकर शुक्ल और सुशील मौर्य को यह दायित्व दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कहा कि राज्य में साय सरकार की विफलताओं को कांग्रेसी कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा धान खरीदी और मनरेगा जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश से अंतिम गांव तक कांग्रेस पार्टी संघर्ष करेगी।
दीपक बैज ने कहा कि आगामी 3 साल कांग्रेस के कार्यकताओं लिए संघर्ष भरे हैं इसलिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा है।
राजीव भवन में नव नियुक्त शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले कांग्रेस पार्टी प्रदेश से लेकर गांव तक गिनाएगी साय सरकार की विफलताएं
Must Read
