Tuesday, February 24, 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

Must Read

जगदलपुर, 15 नवंबर 2025/ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शनिवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुँचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया गया। बस्तर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री श्री साय और विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री श्री कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव शामिल होंगे।
​हवाई अड्डे पर विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी, महापौर श्री संजय पांडेय, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।

    Latest News

    खबर का तहसीलदार ने लिया संज्ञान में, राजस्व निरीक्षक से मंगवाया जांघ प्रतिवेदन “गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर...

    कोरबा :- तहसीलदार कोरबा ने वायरल समाचार "गांव के कोने से जमीन ने भरी उड़ान शासकीय जमीन पर की...

    More Articles Like This