Monday, October 20, 2025

मासूम की दर्दनाक मौत: गले में चना फंसने से अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गले में चना अटकने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा खेलते समय चना निगल गया, जो गले में फंस गया। इससे बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन, चना सांस नली में अटक गया था। डॉक्टर गले से चना निकाल पाते इससे पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

बच्चे का नाम शिवांश पोर्ते (16 माह) है। परिवार कोरबा जिले के पाली का रहने वाला है। फिलहाल, रतनपुर के खाल्हेपारा स्थित संजय जायसवाल के फॉर्म हाउस में रहते हैं। मंगलवार को शिवांश घर में खेल रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ।

Latest News

Ujjwala Yojana: गरीब परिवारों को रसोई में राहत: 15 दिन में मिलेंगे उज्ज्वला गैस कनेक्शन

Ujjwala Yojana छत्तीसगढ़ की जनता को दीपावली से पहले केंद्र सरकार की ओर से बड़ा उपहार मिला है। प्रधानमंत्री...

More Articles Like This