Monday, January 12, 2026

माई दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में गूंजा ‘स्वदेशी संकल्प’, भाजयुमो ने किया संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन, युवाओं ने लिया आत्मनिर्भर भारत का प्रण

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

जगदलपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर आज सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेशभर में आयोजित “स्वदेशी संकल्प दौड़ एवं स्वदेशी संकल्प सभा” का भव्य आयोजन किया गया। इस कड़ी में बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में यह कार्यक्रम माई दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण सिरहासार में आज सुबह श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के भाव के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता, सांसद महेश कश्यप ने कहा कि स्वदेशी संकल्प दौड़ केवल एक दौड़ नहीं, यह भारत के युवाओं के भीतर स्वाभिमान, स्वावलंबन और राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा को जगाने का अभियान है। स्वामी विवेकानंद जी ने हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक न रुकने का संदेश दिया। आज का युवा उसी प्रेरणा के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदार बने। स्वदेशी अपनाएँ, देश को आगे बढ़ाएँ और भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना योगदान दें।

बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी संकल्प दौड़ युवाओं को स्वदेशी, स्वाभिमान और स्वावलंबन से जोड़ने का प्रेरक अभियान है। जब हम स्वदेशी उत्पादों को अपनाते हैं, तब हम केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं करते, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी साकार करते हैं। आज का युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाए, यही इस आयोजन का संदेश है।

स्वदेशी संकल्प सभा में लिया गया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर आयोजित स्वदेशी संकल्प सभा में सभी उपस्थित युवाओं ने यह संकल्प लिया कि वे देशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे, स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देंगे और समाज में स्वदेशी के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विद्याशरण तिवारी, परिसराम बेसरा, योगेन्द्र पांडे, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, ख़ेमसिंह देवांगन, बी. जयराम, मनीष पारख, दिगम्बर राव, दिनेश के.जी., शशिनाथ पाठक, संग्राम सिंह राणा, राकेश तिवारी, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया , नवीन बोथरा, ममता राणा, गीता नाग, माहेश्वरी ठाकुर, आशा साहू, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, राजा यादव, सुरेश मिश्रा, रोशन झा, योगेश मिश्रा, नवीन बोथरा, कृष्ण ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भीमा मड़कम, प्रदेश महामंत्री, भाजयुमो कुणाल सिंह ठाकुर, कीर्ति पाढ़ी, विनय राजू, राजकुमार कश्यप, वीरेश मिश्रा, राहुल असरानी, मनोज पटेल, रोहित कश्यप, रोहित खत्री, अभिषेक तिवारी, सत्यम झा, बंटू पांडे, आनन्द झा, गणेश नागवंशी, रामप्रसाद मौर्य, कमलेश दीवान, अभिलाष यादव, कृष्णा नाग, अमित रामटेके, गौरव कश्यप, मनी विक्रम नायडू, अनिमेष सिंह, रमेश नायडू, राज पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डे, शुभेन्द्र भदौरिया, वेंकटेश्वर राव, संवेद्र सेठिया, जीवनाथ मौर्य, विकास सिकदार, रूपेश समरथ, मनोज ठाकुर, आदर्श ठाकुर, आसमन बघेल, ओमप्रकाश कश्यप, योगेश पाणिग्रही, राहुल सोनी, रितेश झा, गुलाम अशरफ, वीरेंद्र जोशी, निकिल नाग, गौरव भवानी सहित भाजयुमो कार्यकर्ता, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता कर स्वदेशी, स्वाभिमान और स्वावलंबन की भावना को मजबूती दी। पूरे आयोजन के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और स्वदेशी के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति में सराबोर रहा।

Latest News

पटवारी श्रीमती कामिनी कारे निलंबित, तहसीलदार हरदीबाजार को कारण बताओ नोटिस

कोरबा, 12 जनवरी 2026/ धान खरीदी वर्ष 2025-26 के सुचारू संचालन हेतु शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार...

More Articles Like This