‘मां मेरी चिंता मत करना’, 12 साल के मासूम की करोल बाग हादसे में गई जान; आंखें भिगो देगी अमन की कहानी

Must Read

राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने ना सिर्फ दिल्लीवासियों को बल्कि देश को विचलित कर दिया। करोल बाग में एक पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में 18 लोग दब गए जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई। इन चार में एक अमन भी था। जिसकी कहानी आपको रोने पर मजबूर कर देगी।

  1. पिता की पहले ही हो चुकी मौत, घर की जिम्मेदारी थी कंधो पर।
  2. अमन के घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं, मां भी करती है काम।
  3.  मकान के मलबे में दबकर मौत का शिकार हुआ 12 साल का अमन काम सीखने के लिए अपने मामा के साथ दिल्ली आया था। उसने घर से निकलते समय मां से कहा था कि मेरी चिंता मत करना।

    उसके पिता की मौत हो चुकी है। अमन के गांव के रहने वाले आरिफ ने बताया कि वह काम सीख कर घर के आर्थिक हालात ठीक करने के लिए अपने गांव के लोगों के साथ आया था।

Latest News

आतिशी ​कब लेंगी दिल्ली के CM पद की शपथ, तय हो गई डेट, संभालेंगी अरविंद केजरीवाल की जगह

दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी 21 सितंबर...

More Articles Like This