बिलासपुर में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, 242MM बरसात:पिछले साल अगस्त तक 204 MM बरसे थे बदरा, आज भी गिर सकता है पानी

Must Read

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मानसून के लिहाज से यह साल बेहतर है। पिछले साल की तुलना में इस बार रिकॉर्ड टूट गया है। 2023 के अगस्त महीने में 204.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज है। इस बार 25 दिनों में 242 मिली मीटर बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, सोमवार को भी बिलासपुर में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

अच्छी बारिश के बाद अब खेती का काम अंतिम दौर पर है।

बिलासपुर जिले में हर साल अगस्त महीने में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। पिछले दस साल में सबसे कम बारिश सिर्फ एक बार साल 2016 में हुई थी, तब सिर्फ 183.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 2022-2020 में सबसे ज्यादा 500 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 4 से 5 मौके ऐसे भी आए जब आंकड़ा 300 मिमी के करीब पहुंचा।

इस साल किसान बेहद खुश हैं। उनके चेहरे में हरियाली की खुशहाली है, क्योंकि शहर सहित सभी तहसीलों में अच्छी बारिश हुई है। कोटा तहसील में एक जून से अब तक 1000 मिमी से अधिक बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास मध्य क्षोभमंडल तक स्थित है।

इसके साथ प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा, झारखंड उसके अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, सीधी, छैबासा, दिघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है, जिससे मानसूनी गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि 28 अगस्त के बाद फिर से सिस्टम सक्रिय होगा।

पिछले दो दिन से लगातार हो रही बरसात।

बिलासपुर जिले में रविवार को मौसम खुशनुमा रहा। दिन में ठंडी हवाएं चलती रही। रिमझिम फुहारों के बीच आसमान में बदली छाई रही। इसके कारण दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

एक दिन पहले दिन का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियए दर्ज किया गया था। इसी सप्ताह तापमान 35 डिग्री के आसपास भी पहुंचा गया था, जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा।

बारिश के बाद अरपा नदी का बढ़ा जल स्तर।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। इससे अगले कुछ दिनों में मौसम सामान्य रह सकता है। उन्होंने बताया कि 28 और 29 अगस्त से दोबारा वर्षा का सिलसिला शुरू होगा। इस दौरान फिर से सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है।

Latest News

*कवर्धा कांड पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी अभिषेक पल्लव हटाए गए, नए अधिकारी नियुक्त*

कवर्धा। कवर्धा कांड के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव...

More Articles Like This