Tuesday, February 24, 2026

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार, 6.09 किलो गांजा जब्त

Must Read

जगदलपुर (बस्तर)। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बोधघाट पुलिस ने शहर में युवाओं को गांजा सप्लाय करने वाली एक आदतन महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना बोधघाट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयामुंडा मारवाड़ी दुकान के पास रहने वाली नंदनी कश्यप अपने घर में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार देवांगन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने संदेही के घर की तलाशी ली, जहां एक काले रंग के बैग के अंदर खाकी रंग के सेलो टेप में लिपटे पांच पैकेट में कुल 6.09 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 3 लाख 4 हजार 750 रुपये आंकी गई है। आरोपी महिला द्वारा गांजा रखने और बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

गिरफ्तार आरोपिया की पहचान नंदनी कश्यप पति अजय कश्यप, उम्र 32 वर्ष, निवासी बलिराम कश्यप वार्ड, जगदलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में जेल जा चुकी है। मामले में धारा 20(B)(i)(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 02 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी, सहायक उप निरीक्षक सुजाता नायडू, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, महिला आरक्षक प्रतिमा रावटे सहित आरक्षक भैरव सिन्हा, अजीत सरकार, विजय तिर्की, थानेंद्र सिन्हा, परमानंद भोयर और वामन सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Latest News

    थाना भाटापारा ग्रामीण के उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का हृदयाघात से आकस्मिक निधन

    बलौदाबाजार-भाटापारा, 23 फरवरी 2026।थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ उप निरीक्षक श्री श्रवण कुमार नेताम का आज दिनांक 23.02.2026 को...

    More Articles Like This